कलेक्टर की अध्यक्षता में पीएम सूर्यघर योजना एवं डीईएएफ खातों की समीक्षा बैठक

कलेक्टर की अध्यक्षता में पीएम सूर्यघर योजना एवं डीईएएफ खातों की समीक्षा बैठक

योजना की प्रगति में तेजी लाने और निष्क्रिय खातों के निस्तारण के निर्देश

रायपुर, 13 फरवरी 2026। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एवं डिपॉजिटर एजुकेशन एंड अवेयरनेस फंड (DEAF) खातों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि पीएम सूर्यघर योजना की प्रगति में तेजी लाई जाए तथा सेल्फ सोर्स एप्लीकेशनों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित की जाए। उन्होंने शाखा स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने, आवेदकों को आवेदन प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करने तथा समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

DEAF खातों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सभी बैंकों को निर्देश दिए कि वे ब्लॉकवार एवं वार्डवार रिपोर्ट तैयार कर जिला कार्यालय में प्रस्तुत करें। इसका उद्देश्य निष्क्रिय एवं अप्रचालित खातों के निस्तारण की प्रक्रिया को गति देना तथा जमाकर्ताओं के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि दोनों विषयों पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी और आगामी समीक्षा बैठक में प्रगति की स्थिति का विस्तृत मूल्यांकन किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एलडीएम श्री मोहम्मद मोफिज सहित अन्य अधिकारी व बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x