कोरबा में पेट्रोल-डीजल संकट गहराया, पंपों पर लगी लंबी कतारें

कोरबा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब स्थानीय स्तर पर भी देखने को मिलने लगा है। कोरबा जिले में पेट्रोल और डीजल की किल्लत बढ़ती जा रही है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ उद्योग और परिवहन व्यवस्था पर भी असर पडऩे लगा है।
कुसमुंडा क्षेत्र में पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। इमलीछापर स्थित मुस्कान पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल पूरी तरह खत्म हो चुका है। पंप संचालक के अनुसार, टैंकर समय पर नहीं पहुंच पाने के कारण सप्लाई बाधित हुई है, हालांकि अगले कुछ घंटों में टैंकर आने की उम्मीद जताई गई है।
वहीं, शिवम् पेट्रोल पंप पर भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। यहां सीमित मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है, जिसे जरूरत के अनुसार ही दिया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत मिल सके। बांकी मोगरा क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर भी इसी तरह की स्थिति बनी हुई है।
इस संकट के चलते खदानों में चलने वाले भारी वाहनों से लेकर आम नागरिकों की दैनिक जरूरतें प्रभावित हो रही हैं। यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो जिले में परिवहन व्यवस्था ठप होने की आशंका है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो सकता है। प्रशासन और संबंधित विभागों से लोग जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं, ताकि ईंधन की नियमित आपूर्ति बहाल हो सके।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x