गर्म दाल से झुलसी बच्ची, मौत

कोरबा। घर के आंगन में खेल रही दो साल की बच्ची के ऊपर अचानक खौलती दाल गिर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, शंकर सारथी अपनी पत्नी आरती सारथी और दो बच्चों के साथ सीतामढ़ी शिव मंदिर गली में रहता है। शंकर बढ़ई का काम करता है। गुरुवार को शंकर घर पर था, जबकि पत्नी आंगन में सिगड़ी पर दाल पका रही थी।

कुछ देर के लिए आरती कमरे के भीतर चली गईं। इसी दौरान दो वर्षीय बेटी आराधना खेलते-खेलते सिगड़ी के पास पहुंच गई। वह अचानक सिगड़ी पर रखे दाल के बर्तन से टकरा गई, जिससे खौलता दाल उसके ऊपर गिर गया। रोने की आवाज सुनकर माता-पिता तुरंत आंगन में पहुंचे। उन्होंने देखा कि बच्ची बुरी तरह झुलस गई है। इसके बाद फौरन बच्ची को निहारिका स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x