चक्रीय चक्रवात का चक्कर, मौसम सुहाना होने के आसार

पश्चिमी विक्षोभ और नहीं और चक्रवात के कारण हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान
रायपुर।
खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में मौसम सुहाना पूर्वानुमार है। आज चिलचिलाती धूप होने के कारण होने लोगों को गर्मी का एहसास हुआ।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. चन्द्रा से मिली जानकारी के अनुसार चक्रीय चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में आज कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का पूर्वानुमान है लेकिन तापमान में कोई विशेष अंतर नहीं आएगा। इधर राजधानी में धूप तेज होने के कारण पेयजल संकट गहरा रहा है। जिसके कारण अब महापौर तथा विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रीय हो गए हैं, नल की धार अब तेज होने लगी है।
एक पश्चिमी विक्षोभ, चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पूर्वी ईरान और उससे लगे अफगानिस्तान के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका पूर्वी झारखंड से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को 7 अप्रैल से प्रभावित करने की संभावना है। प्रदेश में आज एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x