छत्तीसगढ़ राज्य के प्रणेता प्रथम दृष्टा डॉ खूबचंद बघेल को पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिँहदेव, रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने किया सादर नमन

रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, राजस्व विभाग अध्यक्ष श्री अवतार भारती बागल सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, आमजनों ने किया सादर नमन
रायपुर – आज छत्तीसगढ़ राज्य के प्रणेता प्रथम दृष्टा डॉ खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर राजधानी शहर रायपुर के जी. ई. मार्ग के किनारे नवीन मार्केट परिसर में फूल चौक के समीप स्थित मूर्ति स्थल परिसर में रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 4 के सहयोग से उन्हें सादर ससम्मान नमन करने संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन रखा गया.
पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव और रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने डॉ खूबचंद बघेल को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन किया.
आयोजन में रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी और राजस्व विभाग अध्यक्ष श्री अवतार भारती बागल सहित महिलाओं, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, आमजनों ने बड़ी संख्या में मूर्ति स्थल परिसर में पहुंचकर डॉ खूबचंद बघेल को पुण्यतिथि पर सादर नमन किया.
