तलाक के बाद पति की हैवानियत, एक्स वाइफ को बाइक में फंसाकर घसीटा

बहराइच । यूपी के बहराइच जिले में एक व्यक्ति को अपनी तलाकशुदा पत्नी को बाइक से बांधकर सड़क पर घसीटते हुए उसकी हत्या का प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना नानपारा कोतवाली क्षेत्र में हुई, जिसमें महिला और आरोपी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रामगांव क्षेत्र के मुसल्लमपुर गांव निवासी रहीस ने करीब एक साल पहले नानपारा निवासी रेशमा से शादी की थी लेकिन आपसी विवाद के कारण दोनों का जनवरी में तलाक हो गया, जिसके बाद महिला अपने मायके में रह रही थी। रहीस बुधवार को नानपारा आया था और लक्ष्मणपुर मतेही गांव के पास घर लौट रही अपनी तलाकशुदा पत्नी से उसका आमना-सामना हुआ। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई।
लोगों ने आरोपी पति को जमकर पीटा
पुलिस ने बताया कि रहीस ने पहले रेशमा को बाइक से टक्कर मारी और फिर उसे बाइक से बांधकर सड़क पर घसीटा रेशमा की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे छुड़ाया। स्थानीय लोगों ने गुस्से में आरोपी की पिटाई कर दी, जिससे वह भी घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस की कार्रवाई
महिला की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। नानपारा के क्षेत्राधिकारी पहुप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जिनमें हत्या का प्रयास, चोट पहुंचाना, आपराधिक धमकी और अपमान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x