तांदुला नहर में हादसा: पिता की मौत, बेटी की तलाश जारी

बालोद। जिले के पीपरछेड़ी गांव में तांदुला नहर में हुए दर्दनाक हादसे में एक पिता की मौत हो गई, जबकि उसकी नाबालिग बेटी अब भी लापता है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम धोबनपुरी निवासी 35 वर्षीय यमन गंजीर अपनी 12 वर्षीय बेटी पल्लवी गंजीर को तैरना सिखाने के लिए नहर में उतरे थे। इसी दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और दोनों बहाव की चपेट में आ गए।
घटना की सूचना मिलते ही बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। खोजबीन को आसान बनाने के लिए तांदुला बांध और गंगरेल बांध से पानी का बहाव अस्थायी रूप से रोक दिया गया। गोताखोरों की टीम लगातार नहर में बच्ची की तलाश में जुटी रही।
कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने यमन गंजीर का शव बरामद कर लिया, जबकि बेटी पल्लवी का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान एक अन्य बच्ची दामिनी भी बहाव में फंस गई थी, जिसे स्थानीय लोगों ने समय रहते सुरक्षित बचा लिया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक यमन गंजीर पीपरछेड़ी गांव का दामाद था और अपनी ससुराल आया हुआ था। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में गहरा शोक है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और लापता बच्ची की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x