देश की सुरक्षा में तैनात जवान के साथ लाखों का फ्रॉड, बैंक कर्मचारी पर ठगी का केस दर्ज

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां देश की सुरक्षा में तैनात एक आर्मी जवान के साथ लाखों रुपये की ठगी कर दी गई। अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम ओडारसकरी निवासी जवान ने गुंडरदेही स्थित एक निजी बैंक में केवल 2 लाख के लोन के लिए आवेदन किया था, लेकिन बैंक कर्मचारी की कथित चालबाजी से उसके नाम पर 17 लाख का लोन निकाल लिया गया।
आरोप है कि बैंक में पदस्थ कर्मचारी रेखराम साहू ने दस्तावेजों में हेरफेर कर बड़ी रकम का लोन पास करवा दिया। जैसे ही लोन की राशि खाते में आई, उसमें से 15.50 लाख तुरंत किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। जवान उस समय जम्मू-कश्मीर में पोस्टेड था, जिससे उसे इस धोखाधड़ी की भनक तक नहीं लगी। ठगी का खुलासा तब हुआ, जब बैंक की ओर से लोन की भारी किस्त जमा करने का दबाव बनाया गया। हैरान जवान को पता चला कि उसने तो केवल 2 लाख के लिए आवेदन किया था, लेकिन उसके नाम पर 17 लाख का कर्ज चढ़ा दिया गया है। इसके बाद उसने तत्काल गुंडरदेही थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी बैंक कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे ट्रांजेक्शन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x