प्रशिक्षु IFS अधिकारियों को मिली पहली फील्ड पोस्टिंग

2024 बैच के अफसर ओएसडी के रूप में पदस्थ
रायपुर।
छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वर्ष 2024 बैच के भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की फील्ड ट्रेनिंग के लिए पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं।
जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए विभिन्न वनमंडलों में उप वनमंडलाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। यह पदस्थापना प्रशिक्षण अवधि तक प्रभावी रहेगी।
इन प्रशिक्षु अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
कुनाल मिश्रा को उप वनमंडलाधिकारी, अंबिकापुर , वनमंडल सरगुजा, मृगजा जालिंदर यादव को उप वनमंडलाधिकारी, कटघोरा वनमंडल, परख सारडा को उप वनमंडलाधिकारी, सुकमा वनमंडल, प्रीति यादव को उप वनमंडलाधिकारी, उत्तर नारायणपुर वनमंडल , यशस्वी मौर्य को उप वनमंडलाधिकारी, राजनांदगांव वनमंडल में पदस्थापना मिली है।
ओएसडी के रूप में काम करेंगे अफसर
वन विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान ये सभी अधिकारी संबंधित वनमंडलों में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद वे यथास्थिति उसी उप वनमंडल में पदस्थ रहेंगे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x