बालको शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में बेटियों को शिक्षा के साथ मिली सुरक्षा की सौगात

कोरबा। कोरबा बालको नगर स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, वार्ड क्रमांक-43 में आयोजित सरस्वती साइकिल वितरण योजना का कार्यक्रम बेटियों के लिए यादगार बन गया। यहां छात्राओं को नि:शुल्क साइकिलों के साथ बालको सीएसआर के सहयोग से हेलमेट भी वितरित किए गए। इस पहल ने शिक्षा और सुरक्षा का ऐसा संदेश दिया, जिसने पूरे कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन थे। उनके साथ महापौर संजू देवी राजपूत, बालको सीएसआर हेड प्रिन्सी मैडम, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी तथा बालको मंडल अध्यक्ष डीलेंद्र यादव ने छात्राओं को साइकिल और हेलमेट वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि बेटियों को शिक्षा से जोडना केवल एक योजना नहीं, बल्कि समाज के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी, जबकि हेलमेट उन्हें सडक सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाते हुए सुरक्षित यात्रा का भरोसा देगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा और सुरक्षा सथ-साथ चलें, तभी सशक्त और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य डडसेना, भाजपा महामंत्री जय राठौर, उपाध्यक्ष रेणु प्रसाद एवं मनोज भार्या, मंत्री माहेश्वरी गोस्वामी एवं मीना डहरिया, कोषाध्यक्ष राकेश सोनी, दीपक सागर चंद्रा, विधायक प्रतिनिधि हेमलता निर्मलकर, पार्षद मंगल राम वंदे, शशि महंत, अर्चना रुणीजा, कैलाश टांक, संजू धुर्वे सहित भाजपा के मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, विद्यालय परिवार और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन उर्मिला राठौर ने किया। साइकिल और हेलमेट प्राप्त करने के बाद छात्राओं के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। यह आयोजन बेटियों को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा के प्रति प्रेरित करने वाला एक सराहनीय प्रयास बनकर सामने आया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x