मंत्री के PA बनकर ठगी करने वाला उड़ीसा से गिरफ्तार

रायपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
रायपुर।
मैं मंत्री नितिन नवीन का पीए बोल रहा हूं, तुरंत पैसों की जरूरत है… बस इतनी बात सुनकर मंदिर में सेवा करने वाला युवक भरोसे में आ गया और कुछ ही मिनटों में साइबर ठगी का शिकार बन बैठा, लेकिन रायपुर पुलिस ने मामला दर्ज होते ही ऐसा जाल बिछाया कि आरोपी उड़ीसा से दबोच लिया गया। मामला थाना खम्हारडीह क्षेत्र का है, जहां जगन्नाथ मंदिर गायत्री नगर में सेवा कार्य करने वाले प्रार्थी को 24 मई 2026 की रात करीब 8:24 बजे एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को मंत्री नितिन नवीन का पीए बताते हुए तुरंत पैसों की जरूरत होने की बात कही। इसके बाद दूसरे नंबर से कॉल कर एक स्कैनर भेजा गया, जिस पर “कामिनी बेहरा” नाम दिखाई दे रहा था। भरोसे में आए प्रार्थी ने फोन-पे के जरिए 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम भेजने के बाद आरोपी लगातार और पैसे मांगने लगा, तब प्रार्थी को शक हुआ और उसने अन्य लोगों से चर्चा की, जहां उसे साइबर ठगी का एहसास हुआ। शिकायत मिलते ही थाना खम्हारडीह पुलिस ने अपराध क्रमांक 164/2026 धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पंडरी और खम्हारडीह से 6 सदस्यीय विशेष टीम बनाई गई। तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल नंबर की ट्रैकिंग के जरिए आरोपी की पहचान सहदेव मलिक पिता स्वर्गीय महानी मलिक उम्र 35 वर्ष निवासी तालदा थाना अस्टरंगा जिला पुरी उड़ीसा के रूप में हुई। पुलिस टीम ने उड़ीसा पहुंचकर तगड़ी घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। बहरहाल, रायपुर पुलिस की इस तेज कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि फर्जी पहचान बनाकर ऑनलाइन ठगी करने वाले अब ज्यादा दिनों तक कानून से बच नहीं पाएंगे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x