मानसून की पहली बारिश पर एक्शन मोड में रायपुर निगम, महापौर ने अधिकारियों को फील्ड में रहने के दिए निर्देश

रायपुर। राजधानी रायपुर में मानसून की बारिश शुरू होते ही नगर निगम अलर्ट मोड में आ गया है। महापौर मीनल चौबे ने बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ और नगर निगम के सभी 10 जोनों के अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा है कि बारिश के दौरान कार्यालयों के एसी कमरों में बैठने के बजाय फील्ड में रहकर जलभराव की स्थिति पर नजर रखें।
महापौर ने सभी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं और जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शहर के वार्डों का नियमित निरीक्षण करें और जहां भी बारिश के कारण जलभराव की सूचना मिले, वहां तत्काल टीम भेजकर सफाई और पानी की निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान जल निकासी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी क्षेत्र में समय पर पानी की निकासी नहीं होती है, तो संबंधित जोन के जोन कमिश्नर की जवाबदेही तय की जाएगी।
महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालियों और जल निकासी तंत्र की नियमित सफाई कराई जाए, ताकि बारिश के दौरान नागरिकों को जलभराव जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि नगर निगम का पूरा अमला मानसून के दौरान सक्रिय रहकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करे, जिससे शहर में जलभराव की स्थिति न बने और आमजन को राहत मिल सके।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x