रिवरव्यू में आग से जंग का लाइव ट्रायल—जब आम लोगों ने खुद बुझाई लपटें, नगर सेना के ‘फायर शो’ ने डर को किया ध्वस्त

बिलासपुर। ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ के तहत रिवरव्यू तट पर ऐसा नजारा दिखा जहां आग सिर्फ देखने की चीज नहीं रही बल्कि लोगों ने खुद उसे काबू करना सीखा, नगर सेना के भव्य फायर शो और मॉक ड्रिल में आम नागरिकों ने आगे बढ़कर जलते सिलेंडर की आग बुझाई, फायर एक्सटिंगुइशर चलाया और खतरे के सामने डटकर खड़े होने का आत्मविश्वास हासिल किया, यह पूरा अभियान 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक जिलेभर में चलाया जा रहा है जो बिलासपुर पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के विशेष निर्देशों पर आधारित है, कार्यक्रम का मकसद साफ था—घबराहट नहीं, समझदारी से आग पर जीत, रिवरव्यू में आयोजित इस लाइव डेमो में नगर सेना की टीम ने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने पर कैसे गीले बोरे जैसी सरल तकनीक से मिनटों में लपटों को शांत किया जा सकता है, सबसे खास पल तब आया जब मौके पर मौजूद लोगों ने खुद आगे आकर मॉक ड्रिल में हिस्सा लिया और अपने हाथों से आग बुझाकर डर पर जीत दर्ज की, अधिकारियों ने हर स्टेप को आसान भाषा में समझाया, फायर एक्सटिंगुइशर के सही इस्तेमाल का अभ्यास कराया और बताया कि सही समय पर सही कदम कैसे जान बचा सकता है, इस दौरान अग्निशमन कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मियों और सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और गर्व का भाव दिखा, जिला सेनानी दीपांकुर नाथ, सीएसपी कोतवाली आईपीएस गगन कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने मंच से साफ संदेश दिया कि आगजनी की स्थिति में सतर्कता ही सबसे बड़ा हथियार है और हर नागरिक को प्राथमिक बचाव के तरीके जरूर आने चाहिए, उन्होंने अपील की कि किसी भी आग की घटना की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दें और घबराने के बजाय समझदारी से काम लें, कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, पंकज पटेल, राम गोपाल करियारे, सीएसपी निमितेश सिंह, डीएसपी मंजुला केरकेट्टा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे और नगर सेना के प्रशिक्षित जवानों ने पूरे आयोजन को सफल बनाया, यह अभियान अब जिले के अलग-अलग हिस्सों में जारी रहेगा ताकि हर व्यक्ति आग से लड़ने की बेसिक समझ हासिल कर सके—क्योंकि आग से बचाव का पहला कदम डर नहीं, तैयारी होती है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x