सहकारी बैंक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का सम्मान

अभनपुर। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक कृषि सहकारी साख समिति एवं जिला सहकारी बैंक शाखा खोरपा के संयुक्त तत्वावधान में नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक रायपुर के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा एवं उपाध्यक्ष अभिनेष कश्यप का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, विशिष्ट अतिथि अशोक बजाज एवं जिला महामंत्री भाजपा संतोष शुक्ला, प्राधिकृत अधिकारीगण लीलूराम साहू भलेरा, नुकचंद यादव कठिया, नीलकंठ साहू सुंदरकेरा, विजय सिन्हा पचेड़ा, छन्नू साहू नयापारा, दऊवा साहू परेवा, गैंदराम साहू चेरिया, राजा दीवान सिवनी, राजू तरवानी केंद्री अनिल साहू संकरी, डॉ. लीलाराम साहू चंडी, ताराचंद तारक तामासिवनी, अभिराम बघेल टीला, प्रहलाद साहू पंधी, ओमकार प्रसाद साहू गौरभाठ, गौतम साहू भिलाई, जागेश्वर साहू गोईदां एवं आयोजन समिति के प्राधिकृत अधिकारी खेलूराम साहू, बिहारी साहू, राघवेंद्र साहू, पारसमणी साहू, जगदीशचंद्र साहू, माधव मिरी, छबिराम साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोर साहू, रामसिंग साहू, बीरेंद्र साहू, अर्जुन धीवर पत्रकार ईश्वर साहू, मनीष साहू, भेखराम साहू, जिला उपाध्यक्ष उत्पल साहू, विनोद चंद्राकर, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्वशी साहू महामंत्री जागृति साहू समेत सैकड़ों किसान उपस्थित रहे। अध्यक्ष ने किसानों को सहकार से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि किसानों की हर समस्या का निराकरण किया जाएगा। वहीं मुख्य अतिथि विधायक इंद्र कुमार साहू ने किसानों से अफवाहों से बच कर रहने की अपील करते कहा कि सोशल मीडिया के जरिए भ्रामक जानकारी देर गुमराह किया जा रहा है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x