सूने मकान में 50 लाख की चोरी, शादी में गए परिवार के घर से जेवर-नकदी पार

दुर्गं। शहर के नेहरू नगर पश्चिम क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना में स्क्रैप व्यापारी विनय अग्रवाल के घर से करीब 50 लाख रुपये के जेवर और नगदी चोरी होने की जानकारी सामने आई है।बताया जा रहा है कि विनय अग्रवाल अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और अलमारी में रखे हीरे, सोने-चांदी के आभूषणों के साथ करीब 1.40 लाख रुपये नगद पार कर दिए।रात करीब 2 बजे जब परिवार घर लौटा, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी तत्काल सुपेला थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।पुलिस प्रवक्ता सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x