अफीम की खेती करने वाला बीजेपी नेता पार्टी से सस्पेंड

दुर्ग में भाजपा नेता के खेत में अफीम की अवैध खेती पकड़े जाने के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल मौके पर पहुंचे। भारी संख्या में ग्रामीण भी खेत में पहुंच गए, जिन्हें पुलिस ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान दोनों में झूमाझटकी हो गई। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं भाजपा ने बीजेपी नेता को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद 6 मार्च को रेड की गई थी, जिसमें करीब डेढ़ एकड़ में अफीम के पौधे बरामद हुए। मामला समोदा गांव का है, जहां भाजपा किसान मोर्चा के नेताओं के खेत में अफीम की चोरी-छिपे खेती की गई।भाजपा नेताओं का कहना है कि उन्हें अफीम की खेती की कोई जानकारी नहीं थी और जमीन अधिया (आधी फसल) पर दी गई थी। पुलिस ने मौके पर पूछताछ की और जांच जारी है। लोगों की भीड़ खेत पहुंचने लगी तो पुलिस ने उन्हें खेत में जाने से रोका। इस दौरान लोगों की पुलिस के साथ बहस हो गई। दोनों के बीच जमकर झूमाझटकी हुई।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x