अवैध रूप से शराब परिवहन करते 2 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। अवैध शराब का धंधा एक बार फिर पुलिस की सख्त कार्रवाई के निशाने पर आया, जब 28 अप्रैल 2026 को अंजोरा चौकी क्षेत्र में मुखबिर की पुख्ता सूचना पर पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर मोटरसाइकिल से शराब सप्लाई कर रहे दो आरोपियों को दबोच लिया, यह कार्रवाई इतनी सटीक रही कि आरोपियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला, पूछताछ में दोनों ने अपने नाम देवा बघेल (30 वर्ष, निवासी शिवपारा दुर्ग) और कार्तिक यादव उर्फ बबल (25 वर्ष, निवासी राजीव नगर दुर्ग) बताए, तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 35 नग देसी मसाला शराब बरामद हुई, साथ ही घटना में इस्तेमाल हो रही होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी जब्त की गई, पुलिस के अनुसार कुल जब्त मशरूका की कीमत करीब ₹33,500 आंकी गई है, जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी पहले भी अवैध शराब बिक्री के मामलों में संलिप्त रहे हैं और लगातार इस अवैध धंधे को अंजाम दे रहे थे, पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, पूरी कार्रवाई थाना अंजोरा चौकी एवं सिटी कोतवाली पुलिस की टीमवर्क और सतर्कता का नतीजा रही, जो लगातार जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही है, पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि ऐसे अवैध कारोबार की सूचना तुरंत दें ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x