अवैध रेत उत्खनन में लगी पोकलेन मशीन जप्त

खनिज,राजस्व और पुलिस विभाग के संयुक्त एक्शन से लाई गई मशीन
जगदलपुर।
अवैध खनिज उत्खनन के विरुद्ध बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा की सख्ती के बाद लगातार खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तहसील बकावंड के ग्राम बेलगाँव-बनियागाँव में रेत के अवैध उत्खनन की शिकायत मिलने पर खनिज विभाग द्वारा 26 मार्च को औचक निरीक्षण किया गया था। जिसमें अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर प्रकरण दर्ज कर मौके पर एक पोकलेन मशीन को सील किया गया था। इसके बाद सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मशीन के माध्यम से पुन: अवैध उत्खनन का प्रयास किया जा रहा है। इस पर एक अप्रैल को खनिज एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मशीन को शिफ्टर के माध्यम से थाना लाने का प्रयास किया गया, लेकिन ग्रामीणों के विरोध एवं अन्य कारणों से उस दिन मशीन को थाना नहीं लाया जा सका।बाद में 9 अप्रैल 2026 को बकावंड एसडीएम विपिन दुबे (आईएएस) के नेतृत्व में खनिज,राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पुन: कार्रवाई की गई। इस दौरान जप्त पोकलेन मशीन को शिफ्टर के माध्यम से पुलिस थाना सिटी कोतवाली जगदलपुर लाकर सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है, जहां प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।खनि अधिकारी ने बताया कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर सतत निगरानी रखी जा रही है और नियमों के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x