ओडिशा से रायपुर ले जाया जा रहा 8.375 किलो गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार

बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
जगदलपुर। बस्तर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरनार थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8.375 किलोग्राम गांजा और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 4.20 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, थाना नगरनार में अपराध क्रमांक 115/2026 के तहत धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप बेपारी (26 वर्ष), पिता अशोक बेपारी, निवासी ग्राम कुरूकोंडा, थाना कुरूकोंडा, जिला मलकानगिरी (ओडिशा) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अवैध गांजा ओडिशा से रायपुर ले जाने की फिराक में था।
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग तथा नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में गठित टीम को 29 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि धनपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास एक युवक पिठू बैग में गांजा लेकर बस का इंतजार कर रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से आठ पैकेटों में कुल 8.375 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 4.20 लाख रुपये आंकी गई। साथ ही एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह, उपनिरीक्षक सतीश यदुराज, सहायक उपनिरीक्षक सतीश तिवारी, प्रधान आरक्षक तुलसी दास तथा आरक्षक बलराम कश्यप, चंद्रकुमार कंवर और वाहन चालक अविनाश मांझी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x