कथित आरोपी कूदा अधिवक्ता भवन की छत से

कोरबा। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति अधिवक्ता भवन की छत पर चढ़कर नीचे कूद गया। उक्त व्यक्ति एक प्रकरण में पेशी हेतु न्यायालय आया था।
जानकारी के अनुसार कथित आरोपी अपने केस से संबंधित दस्तावेजों की नकल नहीं मिलने से परेशान था। इसी को लेकर उसने न्यायालय में आरटीआई आवेदन दाखिल किया था। उसी आवेदन पर सुनवाई के लिए उसे न्यायालय बुलाया गया था।
बताया जा रहा है कि कथित आरोपी के न्यायालय आने की सूचना पुलिस को पहले ही मिल गई थी। जैसे ही वह न्यायालय परिसर पहुंचा, उसे पकडऩे के लिए पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार वह अचानक सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर भाग निकला और अधिवक्ता भवन की छत पर पहुंच गया। इससे पहले कि कोई उसे रोक पाता, उसने ऊंचाई से छलांग लगा दी। घटना के बाद न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। गिरने की तेज आवाज सुनकर मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने तत्काल उसे देखा और गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया। युवक के सिर और सीने में गंभीर चोट आना बताया जा रहा हैं। हालांकि, चिकित्सको द्वारा परीक्षण उपरांत उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही कोरबा नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और घायल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस का अधिकृत बयान सामने नहीं आया है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x