कलेक्टर श्री आकाश छिकारा समय सीमा की बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग के योजनाओं के क्रियान्वयन पर दिया विशेष जोर

जगदलपुर : कलेक्टर श्री आकाश छिकारा समय सीमा की बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग के योजनाओं के क्रियान्वयन पर दिया विशेष जोर

जगदलपुर, 24 फरवरी 2026
कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने सोमवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में  साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने जिले में आयुष्मान कार्ड, वय वंदन योजना कार्ड के लंबित हितग्राहियों को योजना से जोड़ने हेतु आयोजित विशेष शिविर के दौरान निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिन पंचायतों में अधिक लंबित संख्या है उनमें प्लान कर एक सप्ताह में शत-प्रतिशत कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के प्रकरणों में हितग्राहियों का चिन्हांकित कर गर्भवती महिलाओं उनके स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए उनको संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। साथ ही पोषण पुनर्वास केंद्र में कुपोषित बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से जिले में संचालित जन औषधि केंद्र की स्थिति, जीवन दीप समिति की राशि का उपयोग, एनसीडी स्क्रीनिंग के तहत हाइपर टेंशन – डायबिटीज की जाँच और फॉलोअप लेने के संबंध में चर्चा किए।
          कलेक्टर श्री छिकारा ने शिक्षा विभाग से अपार आईडी के प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि आधार अपडेट, जन्म तिथि और स्कूली दस्तावेजों में कमी पेशी को दूर करने की पहल जारी रखें और जल्द अपार आईडी के काम को पूरा करवाएं। स्कूलों में एमबीयू लंबित प्रकरणों के निराकरण में खंड शिक्षा अधिकारी कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही पूरा करें। उन्होंने कहा कि डाक विभाग द्वारा 0-5 वर्ष तक बच्चों का आधार कार्ड बनाने की कार्यवाही की जाती है इसके लिए जनपद पंचायत सीईओ द्वारा शिविर आयोजित करवाने की पहल किया जाए। पीएम श्री स्कूलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने राज्य शासन के निर्देशों पर विभागों के अधिकारियों को आवश्यक  कार्यवाही करने कहा। उन्होंने विभागों के सामग्रियों को जेम पोर्टल के माध्यम से करने पर जोर दिया। साथ ही संपूर्णता अभियान के इंडिकेटर पर चर्चा कर संबंधित विभागों को योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन करने कहा।
उन्होंने खाद्य विभाग और नागरिक आपूर्ति विभाग से चावल गोदाम की व्यवस्थाओं, चावल उत्सव की तैयारियों और राशन दुकानों में खाद्यान्न भंडारण की समीक्षा की।  कलेक्टर ने रबी और खरीफ फसल के लिए खाद के भंडारण हेतु लक्ष्य के आधार पर समितियों में भंडारण करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा बैंक सखी के माध्यम से योजनाओं के हितग्राहियों को घर के नजदीक बैंकिंग सुविधाएं देने के संबंध में चर्चा किए। उन्होंने लखपति दीदी योजना के क्रियान्वयन और लक्ष्यों पर समीक्षा करते हुए कहा कि योजना के प्रारंभ से जिले में अब तक अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से लाभांवित हितग्राहियों को योजना के मॉडल रूप में चिन्हांकित करें।
          बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत एग्रीस्टेक पंजीयन की स्थिति, अपात्र हितग्राहियों या मृत हितग्राहियों का नाम हटाने की कार्यवाही, संदिग्ध प्रकरणों का वेरिफिकेशन, ई-केवायसी, आधार सीडिंग की प्रगति और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के संबंध में चर्चा की।इसके अलावा मत्स्य विभाग, पशुधन विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, राजस्व विभाग के योजनाओं की प्रगति के साथ नक्सल पुनर्वास नीति के तहत हितग्राहियों को दी जाने वाली सुविधाओं और योजनाओं के लाभ देने हेतु समीक्षा की। साथ ही समय सीमा के अन्य विभागों के प्रकरणों पर चर्चा कर निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, वनमंडलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, आयुक्त नगर निगम श्री प्रवीण वर्मा, सहायक कलेक्टर श्री विपिन दुबे सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग ने 25 फरवरी को छापर भानपुरी में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की जानकारी दी जिसमें अन्य विभाग के हितग्राहीमूलक योजना से नागरिकों को जोड़ने हेतु शिविर का उपयोग करने के निर्देश दिए गए।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x