खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने किया तहसील कार्यालय का घेराव

घेराव में शामिल हुए पूर्व विधायक चंदन कश्यप
किसान हित में भानपुरी तहसीलदार को ज्ञापन
जगदलपुर।
इन दिनों प्रदेश सहित बस्तर जिले की भानपुरी तहसील के किसान खाद बीज कि कमी से जूझ रहें हैं। खाद की इस समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने किसानों के साथ विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
किसानों को संबोधित करते हुए नारायणपुर के पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि किसानों की समस्या का समाधान होता नहीं दिख रहा है, उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है, शासन प्रशासन मौन हैं। शासन प्रशासन द्वारा किसानों को उपज को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से खाद आपूर्ति रोकी जा रही है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष धनुर्जय नेताम ने कहा कि फसल बुआई के समय से लेकर अब तक किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ रहा है। खाद की कमी का भरपूर फायदा बिचौलिए उठा रहें हैं। निजी खाद बीज विक्रेता कई गुना अधिक दामों मे रासायनिक उर्वरक खाद बेच रहे हैं। मजबूर किसान फसल के नुकसान को देख अधिक दामों पर भी खाद खरीदने को मजबूर हैं। किसानों की समस्या का समाधान होता नहीं दिख रहा है। सुध लेने वाला कोई नहीं है, विभाग मौन है कहीं न कहीं शासन प्रशासन द्वारा किसानों की उपज को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से खाद की आपूर्ति को रोका जा रहा है। पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने कहा कांग्रेस पार्टी की सरकार के दौरान हमने किसानों के हित का ध्यान रखकर कार्य किया था, जिसका लाभ किसानों को मिल रहा था और किसानों की आय में इजाफा हो रहा था। आज किसान भाजपा की सरकार में स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहें हैं। कांग्रेस पार्टी आज भी किसानों के साथ खड़ी है।
सोमवार को एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन कर तहसील कार्यालय करंदोला भानपुरी पहुंच कर ज्ञापन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकर्षण कराया गया। ज्ञापन में तत्काल पर्याप्त खाद की आपूर्ति करने की मांग करते हुए चेतावनी दी गई है कि आने वाले दिनों मे खाद के मामले में यही स्थिति रही तो कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ उग्र आंदोलन करेगी। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष धनुर्जय नेताम, ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष निलय कश्यप, वरिष्ठ कांग्रेसी श्याम दीवान, श्यामसुंदर पांडे, लखेश्वर कश्यप आदिवासी ब्लॉक अध्यक्ष बबलू बघेल, श्यामकुमारी ध्रुव, महेंद्र पाढ़ी, अनिल बघेल, पुनऊ कश्यप, दया बघेल, जेटू कोर्राम, कृष्णा कश्यप, जीवन सेठिया, सोनसिंग कश्यप, मोसू बघेल, मंगल सेठिया, फगनू बघेल सहित बड़ी संख्या में किसान, मंडल, सेक्टर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव सदस्य व मंडल प्रभारी, युवक कांग्रेस एवं सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x