गरियाबंद में फूड पॉयजनिंग: शादी समारोह के बाद 44 ग्रामीण बीमार, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

गरियाबंद – जिला से फूड पॉयजनिंग का मामला सामने आया है। यहां दो ग्राम पंचायतों के कुल 44 ग्रामीण शादी के चौथिया कार्यक्रम में भोजन करने के बाद अचानक बीमार पड़ गए। कार्यक्रम से लौटते ही ग्रामीणों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी, जिससे गांवों में हड़कंप मच गया। मामला ग्राम पंचायत आमदी (द) के आश्रित गांव मोहलाई और ग्राम पंचायत दर्रीपारा के बोइरगांव से जुड़ा है।

मोहलाई के 17 ग्रामीण
बोइरगांव के 27 ग्रामीण

इस तरह दोनों गांवों के कुल 44 लोग फूड पॉयजनिंग के शिकार बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सभी ने एक ही कार्यक्रम में भोजन किया था, जिसके बाद यह स्थिति बनी।

सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग छत्तीसगढ़ सक्रिय हो गया। उपस्वास्थ्य केंद्र कोसमी में विशेष शिविर लगाकर मरीजों का उपचार शुरू किया गया। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम प्रभावित गांवों में पहुंचकर जांच कर रही है और मरीजों को प्राथमिक उपचार व आवश्यक दवाइयां दी जा रही हैं।

स्थिति नियंत्रण में – सीएमओ

मुख्य चिकित्सा अधिकारी वी.एस. नवरत्न ने बताया कि सूचना मिलते ही कोसमी सेक्टर में चिकित्सा टीम तैनात कर दी गई। अब तक 40 से अधिक मरीजों का इलाज किया जा चुका है और सभी की हालत नियंत्रण में है।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर भोजन के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे, ताकि फूड पॉयजनिंग के कारणों का पता लगाया जा सके।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x