गांजा बेचने की तैयारी कर रही महिला गिरफ्तार, 1.57 किलो गांजा जब्त

दुर्ग । दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुम्हारी थाना पुलिस ने अवैध गांजा बिक्री की तैयारी कर रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1.570 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 78,500 रुपये है, जब्त किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना कुम्हारी क्षेत्र के अस्पताल के पीछे गौठान गेट के सामने एक महिला अवैध रूप से गांजा रखकर ग्राहक का इंतजार कर रही है। सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस और एसीसीयू की टीम ने मौके पर दबिश दी और महिला को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी की पहचान कोचिं देवार (30 वर्ष), पति मदन देवार, निवासी रामनगर, सब्जी मंडी के पास, कुम्हारी, जिला दुर्ग के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.570 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 78,500 रुपये बताई गई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया। शनिवार, 4 जुलाई 2026 को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से गांजे का संग्रहण कर उसकी बिक्री की तैयारी कर रही थी।इस कार्रवाई में थाना कुम्हारी पुलिस एवं एसीसीयू (्रष्टष्ट) की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने आमनागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब, गांजा और अन्य मादक पदार्थों के कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे मामलों में सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x