घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप, महीनों बाद आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र में दर्ज महिला संबंधी गंभीर अपराध के फरार आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। थाना रतनपुर में अपराध क्रमांक 367/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1) के अंतर्गत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर विवेचना शुरू की गई थी, लेकिन घटना के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर उसकी तलाश तेज कर दी गई थी।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने 31 जनवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 30 मई 2026 की रात करीब दो बजे उसका पति घर से बाहर था। वह आंगन में सो रही थी, जबकि उसकी बेटी घर के अंदर थी। इसी दौरान खैरा डगनिया निवासी गौतमचंद्र उर्फ पप्पू डोंगरे (39) ने कथित रूप से मुंह दबाकर और हाथ पकड़कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया तथा मौके से फरार हो गया। रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने महिला संबंधी लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन और एसडीओपी कोटा नुपुर उपाध्याय के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय की टीम ने लगातार पतासाजी की। 11 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर आरोपी के खैरा डगनिया स्थित ठिकाने पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने घटना स्वीकार कर ली। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
फिलहाल, रतनपुर पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार आरोपी कानून के शिकंजे में आ गया है। गौरतलब है कि महिला संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों के विरुद्ध अभियान चलाकर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x