चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार

रायपुर। सरकारी कुआं कोटा के पास हाथ में धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाला युवक आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया और इलाके में दहशत फैलाने का उसका खेल कुछ ही घंटों में खत्म हो गया। रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में 06 मई 2026 को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक खुलेआम चाकू लहराते हुए आम लोगों को आतंकित कर रहा था। सूचना मिलते ही थाना सरस्वती नगर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी धरम सोना पिता श्याम सोना उम्र 19 साल निवासी सिद्धेश्वरी मंदिर कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार चाकू बरामद किया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी लोगों को डराने और इलाके में भय का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 92/26 के तहत धारा 25 और 27 आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। डीसीपी वेस्ट जोन के निर्देश पर शहर में असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। बहरहाल, रायपुर पुलिस का साफ संदेश है कि कानून हाथ में लेने वालों के लिए शहर में अब कोई जगह नहीं बची है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x