छत्तीसगढ़ प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग समाज की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी बैठक रायपुर में संपन्न

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग समाज की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी बैठक चंद्राकार समाज भवन, रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष श्री जगन्नाथ साहू के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश, संभाग, जिला, युवा एवं महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों सहित समाज के वरिष्ठजन एवं समाज प्रमुख बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में गांव से लेकर प्रदेश स्तर तक सदस्यता अभियान को तेज गति से चलाने एवं बस्तर से सरगुजा तक संगठन विस्तार करने का निर्णय लिया गया। सभी संभागीय अध्यक्षों को अपने-अपने संभाग में संगठन विस्तार एवं नई कार्यकारिणी के गठन का दायित्व सौंपा गया।
बैठक में आगामी 18 अक्टूबर को रायपुर में प्रदेश स्थापना दिवस का भव्य आयोजन प्रदेश अध्यक्ष श्री जगन्नाथ साहू के नेतृत्व में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही 27% ओबीसी आरक्षण, जातीय जनगणना तथा सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग एवं रायपुर संभाग से प्राप्त मांगों को समाहित करते हुए एक संयुक्त मांगपत्र तैयार कर शासन को सौंपने पर सर्वसम्मति बनी।
बैठक में महिला प्रकोष्ठ की सक्रिय सहभागिता रही तथा विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को संगठनात्मक जिम्मेदारियां प्रदान की गईं। अंत में समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित पदाधिकारी
प्रदेश अध्यक्ष – श्री जगन्नाथ साहू
प्रदेश अध्यक्ष, विश्वकर्मा समाज – श्री धनीराम विश्वकर्मा
प्रदेश महामंत्री – श्री कारियाराम दीवान
प्रदेश संरक्षक – श्री दिनेश चंद्राकर, श्री शांतनु साहू, श्री यशवंत आडिल
प्रदेश उपाध्यक्ष – श्री जागेश्वर ठाकुर, श्री मनोहर निषाद, श्री पवन डीवर
संभागीय अध्यक्ष रायपुर – श्री प्रवीण साहू
संभागीय अध्यक्ष बिलासपुर – श्री श्यामकार्तिक जायसवाल
संभागीय अध्यक्ष दुर्ग – श्री महेंद्र साहू
संभागीय सचिव – श्री किशोर दीवान
जिला अध्यक्ष जगदलपुर – श्री गदाधर वैध
जिला अध्यक्ष कांकेर – श्री हेमंत यादव
जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा – श्री गणेश यादव
युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष – श्री कोमल निषाद
युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री –श्री रामकरण सिन्हा
युवा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष – श्री जतिन अटभैया
जिला बालोद – श्री हिंसाराम साहू
प्रदेश संगठन सचिव (कोंडागांव) – श्री वीरेंद्र वैध
जिला कांकेर उपाध्यक्ष – श्री दशरथ साहू
जिला दुर्ग – श्री मनोज जायसवाल
महिला प्रकोष्ठ – श्रीमती प्यारी विश्वकर्मा
इसके अतिरिक्त प्रदेश कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारी, विभिन्न समाजों के प्रमुख एवं बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x