ट्रेलर और ट्रक की भिड़ंत, ड्राइवर की मौत

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। चिल्फी घाटी स्थित नेशनल हाईवे-30 पर बोड़ला के पास ट्रेलर और ट्रक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं, प्रशासन द्वारा यातायात बहाल करने के लिए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर काफी तेज थी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
स्थानीय लोगों ने बोड़ला क्षेत्र में मौजूद कई खतरनाक ब्लैक स्पॉट्स पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि इन स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x