डेंगूनाला में 2 साल के मासूम का शव मिलने से पसरा मातम

कोरबा। बालको थाना क्षेत्र के डेंगूनाला पुल के नीचे नदी किनारे शुक्रवार सुबह दो वर्षीय मासूम केशव का शव मिलने से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। गुरुवार से लापता बच्चे की तलाश में पूरी रात भटकते रहे माता-पिता को जब शव मिलने की सूचना मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मासूम की मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
जानकारी के अनुसार, रामपुर बस्ती निवासी दिनेश कुमार अपनी पत्नी और बेटे केशव के साथ मजदूरी के लिए लालघाट गया था। डेंगूनाला पार करने के बाद परिवार कुछ देर एक पेड़ के नीचे रुका। इसी दौरान मां बच्चे को दूध पिलाते-पिलाते थकान के कारण सो गई, जबकि पिता आगे निकल गए थे। जब मां की नींद खुली तो केशव वहां नहीं था। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने डेंगूनाला पुल के नीचे नदी किनारे एक बच्चे का शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान केशव के रूप में की। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि मां के सो जाने के दौरान मासूम खेलते-खेलते नाले की ओर चला गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के बाद ही होगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x