धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में हुई चोरी: महिला के गले से हार ले उड़े चोर, थाने में शिकायत दर्ज

कोरबा। कोरबा जिले के बांकी मोगरा क्षेत्र में एक पंडित धीरेंद्र शास्त्री के कथा स्थल से चोरी की घटना सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, बांकी मोगरा निवासी नवल किशोर पंडित की पत्नी अमिता पंडित श्री धीरेंद्र शास्त्री के हनुमान कथा कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वह घर लौटीं, तब उन्हें पता चला कि उनके गले से लगभग 1.5 तोला सोने का हार चोरी हो गया है। चोरी हुए हार की कीमत करीब 2,15,664 रुपये बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पीडि़त परिवार ने थाना बांकी मोगरा में शिकायत दर्ज कराई है। प्रार्थी नवेल किशोर पंडित ने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द चोर को पकड़कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और उनका सोने का हार वापस दिलाया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि हार की पूरी रकम अभी तक दुकानदार को चुकाई नहीं गई है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीडि़त द्वारा सोने के हार की बिल रसीद की प्रति भी शिकायत के साथ संलग्न की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x