नजूल जमीन पर निर्माण को लेकर रहवासियों और BJP पार्षद के बीच जमकर मारपीट

जगदलपुर। शहर के बोधघाट थाना क्षेत्र में नजूल जमीन पर बने मकान को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एक महिला पिछले कई वर्षों से अपनी पांच बेटियों के साथ करीब ढाई सौ वर्ग फीट के कच्चे मकान में रह रही थी। परिवार ने कच्चे मकान को पक्का बनाने का काम शुरू किया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया।
आरोप है कि क्षेत्र की भाजपा महिला पार्षद ने निर्माण कार्य रुकवा दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि महिलाएं आपस में भिड़ गईं और एक-दूसरे के बाल खींचकर जमकर मारपीट हुई। घटना के बाद दोनों पक्ष बोधघाट थाना पहुंचे, जहां एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x