बोधघाट थाना क्षेत्र में युवाओं को नशे की ओर धकेलने वालो के खिलाफ बस्तर पुलिस की लगातार कार्यवाही
जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे प्रतिबंधित नशीली केप्सूल बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार करने वाले दो आरोपियो को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में दिनांक 10.05.2026 के रात्री को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि हाटकचोरा बतख गोदाम चौक के पास. 25-30 साल के दो लड़को के द्वारा अपने सयुंक्त कब्जे में पॉलीथिन में अवैध प्रतिबंधित कैप्सूल रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे है, कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी बोधघाट अन्य थाना स्टाफ की टीम बनाकर सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही हेतु तत्काल हाट कचोरा बतख गोदाम पास में जाकर रेड कार्यवाही किये रेड कार्यवाही के दौरान मुखबिर के बताये अनुसार दो संदेही व्यक्ति मिले जिन्हे नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम – (1) नयन दीप सिंह उर्फ राजा पिता दिलीप सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी हाट कचोरा अनुकुल वार्ड जगदलपुर (2) मोहित बघेल पिता हलधर बघेल उम्र 23 वर्ष निवासी अनुकूल देव वार्ड जगदलपुर का रहने वाले बताये जिसके संयुक्त कब्जे के पॉलीथिन की तलाशी लेने पर पॉलीथिन के अंदर अवैध प्रतिबंधित नशीली केप्सूल Pyeevon Spas plus Tramadol Hcl Capsuls कुल 53 पत्ता कुल 424 नग कुल किमती 1,69,600 रु बरामद हुआ जिसे अवैध रूप से कब्जे में रखने/ परिवहन करने तथा बिक्री के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज आरोपियों द्वारा पेश नहीं करने से आरोपियों का यह कृत्य अपराध धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट का होना पाये जाने से उक्त मादक पदार्थ, तथा आरोपियों के कब्जे से बरामद नगदी रकम 430 रु को विधिवत जप्त करते हुए उक्त आरोपियो को दिनांक 11.05.26 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय विशेष एनडीपीएस न्यायालय जगदलपुर भेजा गया है।
नशे के कारोबार पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही






