निंदा प्रस्ताव के लिए विशेष सत्र पर महंत का सवाल, कहा-परंपरा के खिलाफ फैसला

मनेंद्रगढ़/एमसीबी। मनेंद्रगढ़ प्रवास के दौरान नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने राज्य सरकार द्वारा निंदा प्रस्ताव के लिए विशेष सत्र बुलाए जाने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब केवल निंदा प्रस्ताव के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जा रहा है, जबकि आमतौर पर प्रदेश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर ही सत्र आयोजित किए जाते हैं।
महंत ने कहा कि यदि सरकार निंदा प्रस्ताव लाना चाहती है तो सत्र को दो दिनों का किया जाए, ताकि विपक्ष को भी अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिल सके। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम राजनीतिक उद्देश्य से उठाया जा रहा है और इसे चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि जनता अब जागरूक है और ऐसे प्रयासों को समझती है। साथ ही, महिलाओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी मुद्दे पर विरोध करने से पहले उससे जुड़े प्रावधानों को समझना जरूरी है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x