नेशनल पार्क के जंगलों में लगी भीषण आग

आग से इमारती और जलाऊ लकड़ी को हो रहा है भारी नुकसान
महुआ के चलते फैल रही है आग, वनकर्मी सक्रिय
जगदलपुर।
बस्तर संभाग के बीजापुर जिला मुख्यालय से लगी महादेव घाटी के साथ ही नेशनल पार्क क्षेत्र व जिले अधिकांश जंगलों में भीषण आग लग गई है। आग की लपटें तेजी से फैल रही हैं। आग नेशनल पार्क एरिया और हाईवे तक पहुंच गई है। वनकर्मी आग पर काबू पाने के लिए जमकर जद्दोजहद कर रहे हैं, मगर आग बेकाबू हो चली है।
जिले घने जंगल जो आग धधक रही है। वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तथा फायर वाचर की भूमिका सिर्फ खानापूर्ति में लगा है। जंगलों में आग लगने से इमारती और जलाऊ लकड़ी के साथ ही वन संपदा को भी भारी नुक़सान पहुंच रहा है। बीजापुर के नेशनल हाईवे पर जगह-जगह आग की लपटें उठ रही हैं।उसूर ब्लाक के पुजारी कांकेर, गलगम, भोपालपटनम के सेंड्रा, सागमेटा, भैरमगढ़ मिरतुर व गंगालूर के तोडक, मनकेली,धुमरा इलाके में आग फैल गई है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण महुआ बीनने में आसानी हो इस ध्येय से जमीन पर फैली घास फूस और पत्तों को जलाते हैं। कहा जा रहा है कि आग इसी वजह से लगी है। वन विभाग आग पर काबू पाने में असफल साबित हो रहा है। वनों को आग से बचाने नुक्कड़ नाटकों का आयोजन विभाग ने किया लेकिन ये सब बेअसर साबित हो रहे हैं। वन विभाग दफ्तर के नजदीक लगी आग पर भी काबू पाने में विभाग नाकाम साबित हो रहा है। ऐसे में वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठना लाजिमी है। वन विभाग के एसडीओ देवेंद्र गौड़ ने बताया कि महुआ के सीजन में इस तरह की आग लगने की लगातार खबर मिल रही है। फायर वाचर्स को आग बुझाने के काम में लगाया गया है। विभाग द्वारा ग्रामीणों को जागरूक भी किया गया है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x