इंदौर – पति का प्यार पाने के लिए तांत्रिक से तंत्र-मंत्र करवा रही थी पत्नी, फिर उसी से बन गए नजदीकी संबंध; बाबा को लेकर हुई फरार , इंदौर से एक ऐसा मामला सामने आया, जहां पत्नी अपने पति से अच्छे रिश्ते के लिए तांत्रिक से तंत्र-मंत्र करवा रही थी. फिर इसी दौरान महिला को तांत्रिक से प्यार हो गया और वह उसके साथ फरार हो गई. मध्य प्रदेश से एक चौंकाने वाला सामने आया है. जहां एक महिला को तांत्रिक से प्यार हो गया और वह उसके संग रफूचक्कर हो गई. इतना ही नहीं, महिला अपने साथ सोने-चांदी के जेवर और नकदी भी ले गई. इस घटना के सामने आने के बाद परिवार में तहलका मच गया. बताया जा रहा है कि महिला अपने पति का प्यार पाने के लिए तंत्र-मंत्र करवा रही थी. उसी दौरान ये मामला सामने आया है.

क्या है पूरा मामला?
यह मामला मध्य प्रदेश के इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है. जहां एक महिला अपनी शादीशुदा जीवन से परेशान थी और उसका पति से भी मनमुटाव चल रहा था. इस वजह से महिला इसके समाधान के तलाश में थी. तभी उसकी मुलाकात राकेश जाटव नाम के व्यक्ति से हुई थी, जो तंत्र-मंत्र का काम करता था. महिला ने पति संग अपने रिश्ते सुधारने के लिए राकेश तांत्रिक से संपर्क किया. जब उसने तंत्र-मंत्र की विधि शुरू की, तो धीरे-धीरे दोनों में नजदीकी संबंध बढ़ गया. महिला उस तांत्रिक के प्यार में इतना दीवानी हो गई कि वह उसके साथ फरार हो गई. महिला अपने संग गहने और पैसे लेकर गई थी, जिसके बाद घर में हंगामा मच गया.
