कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां आपसी विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी और बाद में खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना के बाद दो मासूम बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, कोकोडी गांव निवासी धनेश्वर अपनी पत्नी सुखबती नेताम के साथ किसी काम से बनियागांव गया था। गुरुवार रात जब दोनों वापस लौट रहे थे, तभी बल्लारी नाला के पास किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है और लोग स्तब्ध हैं।
पत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, 2 बच्चे हुए अनाथ






