पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार, 10 मवेशी और 2 पिकअप वाहन जब्त

खैरागढ़। केसीजी जिले के गंडई थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 मवेशियों को मुक्त कराया है तथा दो पिकअप वाहनों समेत लगभग 7.40 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बिरखा स्थित घटियारी मंदिर के पास एक पिकअप वाहन में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर महाराष्ट्र की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर गंडई पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।
पहले मामले में पुलिस ने पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 09 जेसी 2599 को रोककर तलाशी ली। वाहन में 5 बैल और 1 पांडा सहित कुल 6 मवेशी अमानवीय तरीके से बंधे हुए पाए गए। पुलिस ने मवेशियों और वाहन को जब्त कर दयाराम पटेल (34), तोरन बाहेश्वर (40) और अश्वन पंचेश्वर (40) को गिरफ्तार किया।
वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 08 वी 6379 से 2 बैल और 2 पांडा सहित 4 मवेशी बरामद किए। इस मामले में महेन्द्र पटेल (27), कमलेश पटेल (23), पाण्डव पटेल (28) और रोहित पंचतिलक (36) को गिरफ्तार किया गया।
दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 10 मवेशियों को सुरक्षित कर उनके परिवहन में इस्तेमाल दो पिकअप वाहनों को जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम तथा मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में पशु तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x