पेड़ पर लटका मिला ऑटो चालक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अछोली स्थित सुदर्शन पहाड़ के पास शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान ग्राम अछोली निवासी 36 वर्षीय अमित हत्थेल के रूप में हुई है। वह डोंगरगढ़ में ऑटो चालक के तौर पर कार्यरत था। जानकारी के मतुाबिक, स्थानीय लोगों ने जब पेड़ पर शव लटका देख तत्काल डोंगरगढ़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। घटना स्थल पर आसपास लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में घटना को लेकर चर्चा का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके का मुआयना कर पंचनामा कार्रवाई शुरू की है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हर पहलू से जांच कर रही है। मृतक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसके पीछे क्या वजह रही, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इस घटना के बाद अछोली और आसपास के क्षेत्र में सनसनी का माहौल बना हुआ है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x