प्रदेश में कर्मचारियों की बल्ले बल्ले, राज्य सरकार देगी 12 दिनों की छुट्टी, नहीं कटेगा वेतन

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लिया है। अब कर्मचारी मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए विपश्यना ध्यान शिविर में शामिल होने हेतु विशेष अवकाश ले सकेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अधिकारी और कर्मचारी एक बार में अधिकतम 12 दिनों का अवकाश ले सकते हैं। खास बात यह है कि इस दौरान उनका वेतन नहीं कटेगा।
सरकार का मानना है कि लगातार काम के दबाव और व्यस्त जीवनशैली के कारण कर्मचारियों में तनाव बढ़ रहा है। ऐसे में ध्यान और साधना के माध्यम से मानसिक शांति प्राप्त कर उनकी कार्यक्षमता को बेहतर बनाया जा सकता है।
इस योजना के तहत कर्मचारी साल में अधिकतम 6 बार इस अवकाश का लाभ ले सकेंगे। हालांकि, इस अवधि में यात्रा भत्ता या अन्य अतिरिक्त खर्चों का भुगतान नहीं किया जाएगा।
अवकाश लेने के लिए कर्मचारियों को विपश्यना केंद्र में प्रवेश से संबंधित दस्तावेज आवेदन के साथ जमा करने होंगे। शिविर पूरा होने के बाद प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना भी अनिवार्य रहेगा। इसके साथ ही, अवकाश की स्वीकृति संबंधित विभागीय अधिकारी द्वारा दी जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि शासकीय कार्य प्रभावित न हो। कुल मिलाकर, सरकार का यह कदम कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य और कार्यक्षमता में सुधार की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x