प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी को दिया सबसे बड़ा सम्मान: जबीता मंडावी

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पूर्व जिपं अध्यक्ष जबीता ने बताया ऐतिहासिक कदम
जगदलपुर।
बस्तर जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष जबीता मंडावी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को नारी शक्ति का वास्तविक सम्मान बताते हुए कहा है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम मातृशक्ति उत्थान के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की इस पहल को कई दशकों तक याद किया जाता रहेगा।
बस्तर की प्रखर नेत्री जबीता मंडवी ने कहा है कि जिस बिल को समय समय पर पेश किया जाता रहा, वह हमारे यशस्वी एवं संवेदनशील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़संकल्प व इच्छ शक्ति का ही परिणाम है कि आज मूर्तरुप में सबके सामने है। अब संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्राप्त होगा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बस्तर जबीता मंडावी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अधिनियम वास्तविक रूप में आधी आबादी का नेतृत्व करने वाली मातृशक्ति का सच्चे अर्थों में बड़ा सम्मान है। यह अधिनियम भारत के विकास में नारी शक्ति की भूमिका को निर्धारित करने के साथ भारत के निर्माण में महिला शक्ति को बड़ी पहचान देने वाला साबित होगा। इससे शासन प्रशासन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने के साथ उनके आत्मसम्मान को भी बढ़ाने और विकसित भारत में नारी शक्ति, नीति, निष्ठा, निर्णय शक्ति और नेतृत्व का प्रतिबिंब बनेगी ऐसी आशा करते हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x