फॉर्म हाउस से रसूखदार जुआरी गिरफ्तार, लाखों की नगदी और लग्जरी कारें जब्त

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कोनी पुलिस ने फॉर्म हाउस में चल रहे हाई-प्रोफाइल जुआ अड्डे पर दबिश देकर 8 रसूखदार जुआरियों को गिरफ्तार किया। मौके से लाखों की नगदी, महंगी कारें और कई मोबाइल फोन बरामद किए गए। एसएसपीके निर्देश पर सभी आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। कोनी थाना क्षेत्र के एक शानदार फॉर्म हाउस में लंबे समय से जुआ खेलने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। पुख्ता जानकारी के बाद टीम ने देर रात छापा मारा। पुलिस ने पहुँचते ही सभी जुआरी को पकड़ लिया।
मौके से बरामद किए गए सामान
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 3,80,000 नगद, 5 लग्जरी कारें व 11 मोबाइल फोन जब्त किया है। एसएसपी के निर्देशन में कोनी पुलिस ने पूरे मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए सभी 8 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x