बेटे ने की पिता की हत्या, फसल विवाद बना वजह

सरगुजा। सरगुजा संभाग के कुसमी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने ही अपने पिता की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम रतासिल्ली निवासी लल्लू खलखो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शुरुआत में मामला सामान्य लग रहा था, लेकिन पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि मृतक के पुत्र प्रदीप खलखो ने ही आपसी विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि फसल खराब होने को लेकर पिता और पुत्र के बीच विवाद हुआ था, जो बढ़ते-बढ़ते हिंसक रूप ले गया। गुस्से में आकर आरोपी बेटे ने अपने पिता के साथ मारपीट की। गंभीर रूप से घायल होने के बाद पिता को घर में ही छोड़ दिया गया, जहां बाद में उनकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल कुसमी थाना में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x