मनमोहन राठौर का ऐलान शासन-प्रशासन को आईना, बोर्ड परीक्षार्थियों को प्रेरक संदेश 

 मनमोहन राठौर का ऐलान शासन-प्रशासन को आईना, बोर्ड परीक्षार्थियों को प्रेरक संदेश 

   

कोरबा (सुघर गांव)। 19 फरवरी 2026,भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने 10वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा शुल्क में वृद्धि के विरोध में बड़ा आंदोलन की घोषणा की है। NSUI जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) मनमोहन राठौर ने शनिवार 21 फरवरी 2026 को टी.पी. नगर में छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पुतले का दहन कर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। शिक्षार्थियों पर बढ़ते आर्थिक बोझ और शिक्षा नीति संबंधी खामियों के खिलाफ यह कदम उठाया गया है। 

आंदोलन से जुड़े मुख्य बिंदु -प्रदर्शन की तारीख और स्थान

NSUI ने 21 फरवरी 2026, शनिवार दोपहर 3:00 बजे टी.पी. नगर, कोरबा में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पुतले का दहन कर विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की।

 शिक्षा मंत्री के खिलाफ विरोध

 छत्तीसगढ़ सरकार में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के निर्णय के खिलाफ यह प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।

छात्रों पर वित्तीय बोझ

 मनमोहन राठौर ने कहा कि परीक्षा शुल्क वृद्धि से छात्रों व अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ रहा है।

शासन-प्रशासन को संदेश 

NSUI शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, समानता और छात्र अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत है।

प्रशासन से निवेदन

 कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक व यातायात विभाग से आमजन की सुविधा हेतु सहयोग की अपील की गई है।

 बोर्ड परीक्षार्थियों को शुभकामनाएँ

राठौर ने 10 वीं व 12 वीं के विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, धैर्य और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने का संदेश दिया।

उज्ज्वल भविष्य की कामना

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगी।

यह आंदोलन छात्रहितों की रक्षा के प्रति NSUI की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x