मवेशी सामने आने पर बाइक सवार हुआ हादसे का शिकार, महिला की मौत

भिलाईनगर। अंडा थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, उतई निवासी रेखा बाई साहू (42) अपने बहनोई के साथ बाइक से गुण्डरदेही से वापस घर लौट रही थीं। इसी दौरान टायर फैक्ट्री डोकीडीह रोड के पास अचानक एक मवेशी सड़क पर आ गया। बाइक चालक संभल पाता उससे पहले ही वाहन मवेशी से टकरा गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े।
हादसे में रेखा बाई साहू गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अंडा थाना प्रभारी पारस राम ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। इधर, क्षेत्रवासियों ने सड़कों पर बढ़ते आवारा मवेशियों को लेकर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि मुख्य मार्गों पर मवेशियों की मौजूदगी लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रही है, लेकिन समस्या के समाधान के लिए अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x