महापौर चौबे ने तत्काल कब्जा हटाने दिया निर्देश

महापौर ने अधिकारियों को नाला पाटकर भूमि पर बिल्डर का अवैध ०कब्जा होने पर अधिकारियों को जमकर फटकारा, बारिश में पानी की निकासी करवाने तत्काल कच्चा नाला खोदने के दिए कड़े निर्देश
रायपुर।
रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 क्षेत्र अंतर्गत डॉ ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड क्षेत्र में महोबा बाजार ब्रिज के पास रेलवे पटरी के समीप राजीव नगर क्षेत्र के नाले को बिल्डर द्वारा पाटकर सफाई बाधित कर दिए जाने और नाले की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिए जाने की जानकारी भूमि का सीमांकन जनशिकायत को बारिश पूर्व नाला सफाई निरीक्षण के दौरान तत्काल संज्ञान में लेकर महापौर मीनल चौबे द्वारा दिए गए निर्देश पर करवाए गए भूमि की सीमांकन कार्रवाई में प्राप्त हुई है. सीमांकन कराने से जानकारी मिली है कि महोबा बाजार नाले पर बिल्डर ने कब्जा कर लिया है.महापौर के दौरे के बाद नगर निगम को भूमि का सीमांकन करने पर यह जानकारी मिली कि बिल्डर ने नाले को पाटकर अवैध कब्जा कर लिया है, महापौर ने तत्काल अवैध कब्जा को हटाने के सख्त निर्देश नगर निगम जोन 7 अधिकारियों को दिए हैँ.महापौर जब बारिश पूर्व नाले की सफाई व्यवस्था देखने के लिए निकलीं, तो राजीव नगर में नाले के स्थान पर मात्र लगभग 50 मीटर के बाद उन्हें नाला गायब मिला.तत्काल स्थल पर ही महापौर ने राजस्व विभाग को सीमांकन करने निर्देशित किया.महापौर मीनल चौबे ने सम्बंधित क्षेत्र जोन 7 के अधिकारियों को तत्काल नाले की भूमि पर बिल्डर द्वारा किये गए अवैध कब्जे को सीमांकन रिपोर्ट अनुसार कार्रवाई करते हुए हटाये जाने और बारिश में गंदे पानी के सुगम निकास हेतु जेसीबी मशीन लगाकर तत्काल कच्चा नाला खोदने के सख्त निर्देश दिए हैँ, ताकि बारिश में वहाँ जल का भराव ना होने पाए.महापौर मीनल चौबे ने बिल्डर द्वारा नाले को पाटकर नाले की भूमि पर अवैध कब्जा करने की जानकारी सीमांकन रिपोर्ट में मिलने पर सम्बंधित जोन 7 अधिकारियों को जमकर फटकार लगायी और तत्काल अवैध कब्जा हटाने के कड़े निर्देश दिए.महापौर मीनल चौबे ने सभी जोन कमिश्नरों और नगर निवेशक को रायपुर नगर निगम सीमा क्षेत्र में कहीं भी नाले की भूमि पर अवैध कब्जा किये जाने पर तत्काल अवैध कब्जा हटाकर सम्बंधित कब्जाधारी पर अधिनियम अनुसार कड़ी कार्रवाई करना सुनिश्चित करने स्पष्ट निर्देशित किया है. महापौर ने कहा कि नाले की भूमि पर अवैध कब्जा मिलने पर उसे हटाने में लापरवाही कदापि सहन नहीं की जाएगी.महापौर मीनल चौबे ने जोन 7 अधिकारियों को नाले की भूमि पर बिल्डर द्वारा किये गए अवैध कब्जे की भूमि के आसपास की भूमियों और गेट की भूमि का सीमांकन करवाने के कड़े निर्देश दिए हैँ और सीमांकन में अवैध कब्जा मिलने पर उसे तत्काल हटाने निर्देशित किया है.महापौर मीनल चौबे द्वारा किये गए निरीक्षण के दौरान स्थल पर डॉ ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड पार्षद मीना ठाकुर, जोन 7 सहायक अभियंता कमलेश मिथलेश, उपअभियंता प्रेरणा अग्रवाल, जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानंद साहू और स्थानीय राजीव नगर बस्ती महोबा बाजार ब्रिज के समीप के रहवासियों की उपस्थिति रही।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x