दंतेवाड़ा। महाराष्ट्र के थाना पिपली (बुर्गी) जिला गढ़चिरौली क्षेत्र में माओवादियों के नाम से बैनर पोस्टर लगाये गये थे! जिस संबंध में थाना पिपली (बुर्गी) जिला गढ़चिरौली महाराष्ट्र अपराध क्रमांक 01/2026 धारा 353(1)(क्च), 189(2), 190, 61(2), 3(5) महाराष्ट्र पुलिस एक्ट की धारा 135 एवं BNS 1967 की धारा 10, 13,20, 39 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान दो आरोपियों की गिरफ्तारी पश्चात किरन्दुल निवासी ईश्वर राव पिता स्व. एस. रामलू पता- मकान नंबर 578 किरन्दुल, जिला दंतेवाड़ा को दिनांक 27.07.2026 को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड लिया गया है! जिसके तारतम्य में तस्दीक एवं मकान तलाशी हेतु दिनांक 30.07.2026 को गढ़चिरौली पुलिस की टीम किरन्दुल आकर विधिवत कार्यवाही की गई है।
माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल का आरोपी अहमदाबाद से गिरफ्तार






