मारुति क्लीन कोल प्लांट में हादसा: 300 मेगावाट यूनिट पावर ट्रांसफार्मर में धमाके के साथ लगी भीषण आग

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांधाखार स्थित मारुति क्लीन कोल प्लांट से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। बुधवार की देर रात करीब 1.45 बजे प्लांट के 300 मेगावाट यूनिट के पावर ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद वहां भीषण आग लग गई। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोग दहशत में आ गए।
घटना की सूचना मिलते ही समूह के चाकाबूढ़ा स्थित एसीबी (।ब्ठ) प्लांट से फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस हादसे के कारण प्लांट में बिजली का उत्पादन पूरी तरह से रुक गया है, जिससे कंपनी को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। राहत की बात यह है कि इस पूरी घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
हालांकि, कंपनी प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार प्लांट में एक वैकल्पिक (दूसरा) पावर ट्रांसफार्मर उपलब्ध है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद जल्द ही उत्पादन दोबारा शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल तकनीकी टीम सुधार कार्य में जुटी हुई है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x