युवा उत्सव से पहले पुलिस हाई अलर्ट-सुरक्षा का ऐसा प्लान कि हर एंट्री-एग्जिट पर रहेगी नजर

धमतरी। “युवा उत्सव 2026” को लेकर पुलिस ने सुरक्षा का ऐसा कड़ा घेरा तैयार किया है कि पूरे आयोजन पर चाक-चौबंद निगरानी रहेगी और किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी, 24 और 25 अप्रैल को आयोजित इस इंटर कॉलेज प्रतियोगिता से पहले पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया गया है, कलेक्टर की मौजूदगी में सीएसपी धमतरी ने बी.सी.एल.एस. कॉलेज स्थित कार्यक्रम स्थल का खुद निरीक्षण किया और हर छोटे-बड़े पहलू को बारीकी से परखा, प्रवेश और निकास मार्गों की जांच हुई, भीड़ को कैसे नियंत्रित किया जाएगा इसका ब्लूप्रिंट तैयार हुआ, पार्किंग से लेकर मंच की सुरक्षा तक हर पॉइंट पर सख्त निर्देश दिए गए, आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए भी विशेष इंतजाम सुनिश्चित किए गए ताकि कार्यक्रम बिना किसी बाधा के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके, इस आयोजन में जिले के साथ-साथ अन्य जिलों और राज्यों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के आने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने अलग से विशेष सुरक्षा प्लान तैयार किया है, कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा, सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी हर गतिविधि पर नजर रखेंगे, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर विशेष ड्यूटी लगाई गई है, पुलिस ने साफ कर दिया है कि आयोजन के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी, आम नागरिकों और प्रतिभागियों से अपील की गई है कि वे पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें, धमतरी पुलिस का मकसद साफ है—युवा उत्सव सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि सुरक्षित, व्यवस्थित और यादगार अनुभव बने, और इस बार सुरक्षा ऐसी होगी कि हर प्रतिभागी निश्चिंत होकर अपने हुनर का प्रदर्शन कर सके।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x