राज ज्वेलर्स लूट कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कर्नाटक बॉर्डर में चढ़ा पुलिस के हत्थे

कोरबा। कटघोरा पुलिस को राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज लूट के मामले में एक और बड़ी सफलता मिली है। घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे मुख्य आरोपी विष्णु राठिया को कोरबा पुलिस की विशेष टीम ने कर्नाटक बॉर्डर के हिन्दूपुरम औद्योगिक क्षेत्र स्थित एलो प्लांट से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
बीते 1 जुलाई 2026 को छुरीकला वार्ड क्रमांक 10 निवासी प्रार्थी राजकुमार अग्रवाल अपनी राज ज्वेलर्स दुकान पर अकेले थे। दोपहर लगभग 1.00 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन अज्ञात व्यक्ति (जिसमें दो पुरुष और एक महिला शामिल थी) ग्राहक बनकर पहुंचे। आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए अपने चेहरों को गमछे से बांध रखा था।
आरोपियों ने दुकानदार से चांदी की अंगूठी दिखाने को कहा। जैसे ही दुकानदार काउंटर के पास आया, एक आरोपी ने सामने का गेट बंद कर दिया। मिर्ची पाउडर और कट्टा अड़ायारू एक आरोपी ने कट्टा निकालकर दुकानदार के सीने पर अड़ा दिया और आंखों में मिर्ची पाउडर डालने की कोशिश की।
दुकानदार और आरोपियों के बीच जमकर छीना-झपटी हुई। इस दौरान आरोपियों ने पीडि़त के हाथ के अंगूठे और होंठ पर दांत से काट लिया, जिससे वे चोटिल हो गए। भाग निकले आरोपीरू शोर और छीना-झपटी के बीच बाहर लोगों की भीड़ जुटने लगी, जिसे देखकर तीनों आरोपी अपना कट्टा, बाइक, चप्पल और मिर्ची पाउडर मौके पर ही छोड़कर भाग निकले।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले व नितिश ठाकुर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के बाद 06 जुलाई 2026 को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार आरोपियों में गोपाल सिंह गोंड (उम्र 38 वर्ष, निवासी घुचापुर बोइलाबारी, चैकी कोरबी, थाना पसान) और परदेशी राम राठिया (उम्र 40 वर्ष, निवासी जिला बरपाली, थाना श्यांग) शामिल हैं। इस मामले का तीसरा आरोपी विष्णु राठिया लगातार फरार चल रहा था, जिसे पकडऩे के लिए साइबर और पुलिस की विशेष टीम गठित की गई थी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x