रायपुर में साइबर ठगी, चोरी और मारपीट के कई मामले दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर। रायपुर में 6 जुलाई को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में साइबर ठगी, चोरी, घरेलू विवाद और मारपीट के कई मामले दर्ज किए गए। सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की कृष्णा नगर, कोटा निवासी भाजविका नत्थानी ने शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात आरोपी ने उनके पति का मोबाइल फोन हैक कर बैंक खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं, दीनदयाल उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र के सुंदर नगर में वाहन हटाने की बात को लेकर विवाद हो गया। शिकायत के अनुसार आरोपी ने घर में घुसकर गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।
सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में विवेकानंद स्टेडियम के पीछे एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ मारपीट का मामला सामने आया। शिकायत के अनुसार चार आरोपियों ने बिना किसी कारण गाली-गलौज करते हुए धमकी दी और मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आजाद चौक थाना क्षेत्र के लाखे नगर चौक में भी मामूली बात पर विवाद के बाद मारपीट की घटना हुई। आरोपी ने रजा खान के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट कर चोट पहुंचाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर स्थित सीरत मैदान में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शिकायत के अनुसार पति इमरान खान ने पत्नी डॉली निषाद के साथ गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इधर, खम्हारडीह थाना क्षेत्र के सेक्टर-2, जनता कॉलोनी शंकर नगर में चोरी की वारदात सामने आई। अज्ञात चोर सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसा और आलमारी में रखे 85 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ जांच शुरू कर दी है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x